
नगर में आज दो पाज़िटिव, एक मुंबई में है
इटारसी। नगर में आज दो पॉजिटिव आते हैं, एक रोगी पिछले करीब चार माह से मुंबई में हैं और वहीं उनका इलाज चल रहा है। एक मरीज एलकेजी कॉलोनी निवासी है।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आरके चौधरी ने बताया कि शहर के 2 मरीज आज कोरोनावायरस से संक्रमित मिले हैं। एक मरीज विगत 4 माह से मुंबई में है और उसने अपना पता इटारसी का दर्ज कराया था। उसके पॉजिटिव होने की जानकारी आई है। इसी तरह एक मरीज ने श्रेया पैथोलॉजी से अपना टेस्ट कराया है, और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुंबई में उपचाररत मरीज इटारसी का निवासी है। इस तरह आज इटारसी के खाते में दो पॉजिटिव मरीज आए हैं। अभी इटारसी अस्पताल के टेस्टिंग की रिपोर्ट नहीं है।