---Advertisement---

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम, 20 सितंबर (हि.स.)। चारधाम यात्रा में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। केदारनाथ में सबसे अधिक अभी तक रिकार्ड 11 लाख 45 हजार 897 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। बदरीनाथ में 09 लाख 89 हजार 282 श्रद्धालु पहुंचे हैं। दोनों धामों में 21 लाख 35 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। गंगोत्री धाम में 06 लाख 65 हजार 911 और यमुनोत्री धाम में 05 लाख 83 हजार 455 व हेमकुंड में 01 लाख 66 हजार 503 से अधिक भक्त पहुंचे हैं।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 31 जुलाई को आयी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है। द्वितीय चरण की यात्रा ने अब तेज गति पकड़ ली है। हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर समिति की ओर से भी यात्रियों को अच्छे दर्शन कराने और अच्छी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.