---Advertisement---

हीट स्ट्रोक का खतरा, रखें अपने स्वास्थ्य का ख्याल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इन दिनों मौसम बेहद गर्मी भरा है, तेज धूप, गर्म हवाएं हीटवेव से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है। अपनी सेहत को भीषण गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए हमें कुछ सावधानियां बरतनी पड़ सकती हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी आवश्यक है। मौसम विभाग लगातार गर्मी के आंकड़े दे रहा है, पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी से खुद को बचाने और स्वस्थ रखने के लिए यहां हम कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं जिन को अपनाकर आप इस गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

हीट स्ट्रोक का खतरा

हीट स्ट्रोक एक खतरनाक अवस्था है। गंभीर मामलों में मौत का कारण भी बन सकती है। जब शरीर का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता है और बॉडी टेंपरेचर को कंट्रोल करने की क्षमता खो देता है, तो ऐसे में हीट स्ट्रोक होता है। इसमें तेज बुखार जैसे हालात, शरीर में ऐंठन और शरीर में थकावट हो जाती है। लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक हो सकता है। ऐसे में आपको लंबे समय तक गर्मी, धूप के संपर्क से बचाना होगा। गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखने की जरूरत है। अगर गर्मी, मतली, अटैक, तेज सिरदर्द या बेहोशी जैसा लगे, तो व्यक्ति के शरीर को ठंडा करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने चाहिए।

ठंडा शॉवर या बर्फ से स्नान

गर्मी में क्रेम्प्स और थकावट को नजर अंदाज न करें, यह हीट स्ट्रोक में बदल सकती हैं। ऐसे में मरीज को ठंडे पानी से स्नान कराएं, मरीज को ठंडी हवा में रखें। लिक्विड का सेवन कराते रहें।

तेज धूप में बचें

तेज धूप, गर्म हवाओं में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि निकलना आवश्यक ही हो तो, ढीले ढाले कपड़े पहनें, यह आपके शरीर को जल्दी ठंडा करते हैं। एसी से निकलकर सीधे धूप में न जाएं, धूप से आने के तुरंत बाद पानी नहीं पियें।

तरल पदार्थ पियें

गर्मी के दिनों में तली चीजों से परहेज करें, हल्का सुपाच्य भोजन करना चाहिए। इन दिनों में स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ, फलों का जूस, पानी अधिक से अधिक पानी चाहिए। अत्यधिक गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.