इटारसी। मौसम गर्मी का है, उस पर बारिश के अतिक्रमण का खतरा फसलों के लिए खौ$फ पैदा कर रहा है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में अब भी बारिश, बिजली गिरने या आंधी चलने के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में उमरिया, अनूपपुर, सीधी, शहडोल, सिंगरौली एवं बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें, गरज के साथ बिजली चमकने, गिरने की संभावना है। माना जा रहा है कि 12 एवं 13 मार्च से तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा, साागर, ग्वालियर, चंंबल, जबलपुर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों में मौैसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। े भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम तथा शेेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया।
न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, शहडोल संभागों के जिलों मेें सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूूनतम तापमान 11.6 डिग्री रीवा में दर्ज किया।







