---Advertisement---

होली पर हुआ था लेनदेन को लेकर विवाद, नहर में धक्का देकर युवक को मार दिया

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। पुरानी इटारसी के काबड़ मोहल्ला निवासी जिस युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई थी, उसका शव नहर में मिला था। पुरानी इटारसी की कुछ महिलाओं ने युवक के गुम होने पर पुलिस थाना आकर उसे तलाश करने पुलिस से गुहार लगायी थी। बाद में युवक का शव पथरोटा नहर में बिहारी कालोनी के पास मिला था। जांच में पता चला है कि ग्राम ब्यावरा निवासी युवक ने उसे नहर में धक्का दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 जनवरी की है, और 17 जनवरी को घटना की सूचना प्राप्त होने पर गुम इनसान दर्ज किया था। फरियादी शंभूदयाल बरखने पिता शेर सिंह बरखने 45 वर्ष की सूचना पर गुम इनसान किया। शव मिलने और जांच के बाद पता चला कि लापता राजीव उर्फ रज्जू बरखने पिता रामेश्वर बरखने 35 वर्ष, निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी का ग्राम व्यावरा थाना देहात नर्मदापुरम निवासी बसंत उर्फ मोनू पिता अमृतलाल बेकर से गाड़ी की चाबी देने की बात पर से विवाद हुआ था।

पुलिस के अनुसार बसंत ने गाड़ी की चाबी देने की बात पर से रज्जू से विवाद किया और उसे गालियां दी तथा झूमा झटकी करते हुए न सिर्फ मारपीट की बल्कि नहर में धक्का दे दिया जिससे राजीव उर्फ रज्जू बरखने की नहर में डूबने से मृत्यु हो गयी।

होली पर हुआ था लेनदेन को लेकर विवाद

इटारसी पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि होली पर पैसे के लेनदेन पर कबाड़ मोहल्ला निवासी राजीव बरखने एवं ब्यावरा निवासी बसंत उर्फ मोनू पिता इमरत लाल के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े की शिकायत दोनों ने पुलिस थाने में नहीं की थी। लेकिन ब्यावरा निवासी बसंत में झगड़े की बात को मन मे रखते हुये राजीव से बदला लेने के लिये षड्यंत्र रचा।

पहले शराब पिलायी

14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन इटारसी के 28 नंबर शराब दुकान से शराब की बोतल लेकर राजीव को अपने साथ पथरोटा नहर ले गया। जहां आरोपी बसंत ने राजीव को शराब पिलाई और नहर में धक्का दे दिया। मृतक राजीव के चाचा शंभूदयाल बरखने पिता शेर सिंह बरखने ने पुलिस को बताया कि राजीव को आखरी बार बसंत की गाड़ी पर देखा गया था। पुलिस ने बसंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राजेश की हत्या करना काबूल किया। सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.