इटारसी। आज शनिवार को दोपहर करीब सवा एक बजे पाटलिपुत्र से यशवंतपुर जा रही 22351 यशवंतपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बड़ा हादसा होते होते बच गया। मिली जानकारी के अनुसार इटारसी से ट्रेन छूटने के बाद कालाआखर-पोला पत्थर के बीच चलती ट्रेन में जनरल कोच डी 3 से अचानक धुंआ उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की आशंका से यात्रियों ने चैन पुलिंग कर गाड़ी को जंगल में रोक दिया। दूसरे कोच से भी यात्री घबराकर नीचे ट्रेक पर आ गए। सूचना मिलने पर टीटीई, ट्रेन मैनेजर, ड्राइवर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की, इस वजह से करीब 20 मिनट ट्रेन जंगल में खड़ी रही। पूरी जांच के बाद यात्रियों को वापस कोच में बिठाया गया।
एक यात्री ने बताया कि कोच के इलेक्ट्रिक बॉक्स में चिंगारी भड़कने से अचानक धुआं उठने लगा था। इसे देख यात्रियों को लगा कि कोच में आग लग गई है। कोच में भारी भीड़ थी, महिलाएं और बच्चे भी अंदर थे।
इस घटना की जानकारी नागपुर मण्डल के आरपीएफ एवं रेलवे कंट्रोल को भी दी गई है।
ट्रेन के जनरल कोच में धुंआ उठता देख यात्रियों में मचा हड़कंप


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









