---Advertisement---

कांग्रेस के संविधान सम्मेलन में चले लात-घूसे, जमकर मारपीट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

प्रयागराज, 29 सितम्बर (हि.स.)। जनपद के सहसों स्थित लाल बाजार में कांग्रेस संविधान सम्मेलन में जमकर बवाल हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। मंच पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोगों से शांत रहने की अपील करते रहे लेकिन कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाते रहे। काफी देर बाद मामला शान्त हुआ। यह झगड़ा सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

रविवार को कांग्रेस के संविधान सम्मेलन का आयोजन था। इसमें प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। झगड़े के दौरान कार्यकर्ताओं के दो गुट हो गये। वे आपस में भिड़ गये। दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी। मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। कोई कहां सुनने वाला था। काफी देर तक दोनों गुटों में लात-घूसे चलते रहे। बड़ी देर बाद मामला शान्त हुआ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में समानता के अधिकार के साथ सभी वर्गों को न्याय दिलाने के लिए अधिकार दिया है। गठबंधन से जो भी उम्मीदवार आयेगा उसे जिताने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती बनायें। ताकि फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन पूरी मजबूती से लड़ सके। राष्ट्रीय महासचिव राजेश तिवारी ने कहा कि फूलपुर उपचुनाव सहित पूरे प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ते हुए संविधान के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। सम्मेलन में अन्य आए सांसदों एवं विधायकों ने भी सम्बोधित किया।

कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष परवेज अहमद सिद्दीकी ने वार्ता करने पर जानकारी देते हुए बताया कि वहां टिकट के वर्चस्व को लेकर दो गुट हो गये थे। जबकि देखा जाय तो यह धरती पं. जवाहरलाल नेहरू की रही है। कायदे से यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को टिकट मिलना चाहिए। लगता है कि यह सीट गठबंधन में सपा को दे दी जायेगी। वहीं, फुजैल हाशमी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटना दुखद एवं निन्दनीय है। फिलहाल, सूत्रों की मानें जाय तो झगड़ा भी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं यादव समुदाय में बताया जा रहा है। इनकी लड़ाई को टिकट के वर्चस्व को लेकर देखा जा रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.