इटारसी/नर्मदापुरम। आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड का प्रसारण जिले के हर ग्राम पंचायत एवं वार्ड सहित कई स्थानों पर देखा व सुना गया। 100 वे एपीसोड को सुनने व देखने के लिए विशेष उत्साह देखा गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस एपिसोड के माध्यम से स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, पर्यटन, शिक्षा, व आत्मनिर्भर अभियान जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि मेरा अटूट विश्वास है कि सामूहिक प्रयास से बड़े से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। स्वच्छ भारत, टूरिज्म से लेकर अमृत महोत्सव, सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-वेस्ट जैसे विषयों को समाहित करते हुए उन्होंने कहा कि मन की बात में उठाए गए मुद्दे जन आंदोलन बन गए हैं।
जिले में हर ग्राम, वार्ड, चौपाल सहित कई स्थानों पर दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से ‘मन की बात’ एपीसोड को सुनने के लिए लोग उत्सुक थे। शहर के कई लोगों ने अपने घरों में ही रेडियो व टी वी पर मन की बात सुनी। आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन में तथा अनेक स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामान्य नागरिकों ने भी मन की बात के एपिसोड को सुना व देखा।
मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक माह के आखिरी सप्ताह में किया प्रसारित किया जाता है। इस बार 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वॉ प्रसारण किया जिसे लेकर काफी उत्साह रहा। शहर के अनेक विशेष तथा अनेक सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्ग को जोड़कर ईनोवेटिव आईडिया पर काम करने वाले लोगों को जोड़ा गया। कार्यक्रम समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाडिय़ों, स्वच्छता दूतों, कलाकारों उन्नत किसानों तथा आम नागरिकों ने भी देखा और सुना।
इटारसी के सभी 53 बूथ पर मन की बात सुनी

आज भाजपा नगर मंडल इटारसी के सभी शक्ति केंद्रों पर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वॉ एपिसोड रेडियो प्रसारण के तहत मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने बूथ क्रमांक 213, भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित ने बूथ क्रमांक 223, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक अग्रवाल ने बूथ क्रमांक 219, भाजपा जिला उपाध्यक्ष,मंडल प्रभारी सुनील राठौर ने बूथ क्रमांक 217, भाजपा महामंत्री मुकेश चंद्र मैना बूथ 213, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बूथ क्रमांक 191, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बूथ क्र. 206, वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल ने बूथ क्रमांक 184 उद्योगपति एवं समाजसेवी सतीश सांवरिया ने बूथ क्रमांक 219, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने बूथ क्रमांक 186, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया द्वारा ने बूथ 219 एवं सभी भाजपा नगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बूथ बीएलए, सहित पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति सभी आम जनों द्वारा राष्ट्र उन्नति कार्यक्रम को सुना एवं देखा।
विवेकानंद शक्ति केन्द्र पर सुना कार्यक्रम

आज भाजपा नगर मण्डल इटारसी के वार्ड 12 के स्वामी विवेकानंद शक्ति केंद्र क्रमांक-01 के बूथ क्रमांक- 172, 173, 175, 176 पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे संस्करण को सामूहिक रूप से बड़ी एलईडी टीवी स्क्रीन पर भाजपा नेता सुरेश कुचबंदिया के निवास पर सुना गया।
इस अवसर पर वार्ड 12 के पार्षद एवं सभापति मनजीत कलोसिया, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं बूथ अध्यक्ष 172 एवं शक्ति केंद्र-01 संयोजक लक्ष्मीनारायण चौहान, रमेश माहुरिया, कैलाश रैकवार, नासिर खान, बूथ अध्यक्ष 174 एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर उपाध्यक्ष आतिश कुमार सेन, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष आनंद उटवार, भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री हेमलता विनोद कदम, भाजपा मंडल सह-मीडिया प्रभारी एवं शक्ति केंद्र-01 सह-संयोजक नरेंद्र राजपूत, बूथ अध्यक्ष-173, बूथ विस्तारक-2.0 नगर सोशल मीडिया प्रभारी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर मंत्री गौरव जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा बरगले, भावना सोनेरिया, भाजपा कार्यकर्ता करण बरगले, राहुल यादव, मंगल सिंह चौहान, असलम खान, सुन्ना कलोसिया, पंकज रजक, रोहित परते, सुरेश कुचबंदिया, अयोध्या प्रसाद गोहिया, योगेश यादव, संजू उइके, चंदन भूरा, ज्वाला सिंह आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे एवं संगठन ऐप, नमो ऐप पर तस्वीरें अपलोड की गई।