---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

पीओपी की मूर्तियां के निर्माण और विक्रय पर रहेगा प्रतिबंध

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – त्योहारों पर सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति का विशेष ध्यान रखने निर्देश
  • – त्योहारों को सद्भाव से मनाने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

नर्मदापुरम। शांति समिति (Peace Committee) की बैठक में निर्णय लिया कि आगामी त्योहारों पर जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) (पीओपी) मूर्तियों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शांति समिति के सदस्यों ने जिले वासियों से आग्रह किया है कि अनंत चतुर्दशी के दिन ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाए।

आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय (Collectorate Office) के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने आगामी पर्वों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की एवं सुझाव दिए। बैठक में विधायक नर्मदापुरम डॉक्टर सीतासरन शर्मा (MLA Narmadapuram Dr. Sitasaran Sharma), पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह (Superintendent of Police Dr. Gurkaran Singh), महेंद्र यादव, आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर, शहर काजी हाफिज अशफाक अली, मनोहर बडानी, अनोखी लाल राजोरिया, फैजल उल हक, हंस राय सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती संपदा सराफ (City Magistrate Smt. Sampada Saraf), डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा (DSP Traffic Santosh Mishra), डीएसपी रोहित राठौर (DSP Rohit Rathore), डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट राजेश जैन (District Commandant Rajesh Jain) सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा पूर्व की तरह जिले में आगामी पर्व भी शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाएं। नगर पालिका को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान पेयजल, विद्युत आपूर्ति की भी बेहतर व्यवस्था रहे। राजस्व, पुलिस एवं होमगार्ड के अमले को स्नान पर्वों के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे। आगामी त्योहारों पर निकल जाने वाले चल समारोह, पंडालों आदि की विस्तृत सूचना संबंधित एसडीएम एवं थाना क्षेत्र में दी जाएं।

आगामी प्रमुख पर्व

जिले में आगामी प्रमुख पर्व में 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी, 14 एवं 17 सितंबर को स्नान दान अमावस्या, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर को पर्यूषण, 25 सितंबर को डोल ग्यारस, 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और ईद मिलान उन नबी तथा 29 सितंबर को स्नान दान व्रत पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.