---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

चौरिया कुर्मी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में फिजूल खर्ची पर होगी रोक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में अनावश्यक धन खर्च नहीं किया जाएगा। बचे हुए धन को सामाजिक परोपकार में खर्च किया जाएगा। यह निर्णय समाज संगठन द्वारा ग्राम चिल्लई एवं तारारोड़ा आयोजित बैठक के दौरान लिया गया है।

समाज की अधिकृत प्रतिनिधि संस्था नर्मदांचल चौरिया कुर्मी समाज समिति के जिलाध्यक्ष शंभू दयाल पटेल ने बताया कि 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर होने वाले आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरणों में चल रही है। घर-घर निमंत्रण अभियान का भी अंतिम दौर चल रहा है।

सम्मेलन से विवाहित होने वाले संभावित 35 जोड़ों में से 20 नवयुगल जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। संयोजक ग्राम चिल्लई के अरुण मलैया ने बताया कि जिन नव युगल जोड़ों का विवाह सम्मेलन से हो रहा है, उनके परिजनों से भी विशेष निवेदन किया जा रहा है कि वह अपने घरों पर कोई बड़ा आयोजन न करें और फिजूल खर्ची को रोकने में संगठन का सहयोग करें।

समिति के इटारसी नगर अध्यक्ष एमएल पटेल ने बताया कि इस विराट आयोजन में संपूर्ण जिले के साथ ही देश प्रदेश के अन्य स्थान पर रहने वाले सभी सामाजिक परिवारों को विशेष निमंत्रण भेजकर अपील की गई है, कि वह 30 अप्रैल को अपने कार्य का अवकाश रखकर अपने सामाजिक कन्यादान महायज्ञ में शामिल हों। संगठन सचिव केडी चौरे एवं कोषाध्यक्ष हरि किशोर पटेल ने बताया कि नव युगल जोड़ों के पंजीयन 25 अप्रैल तक किए जाएंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.