मध्यप्रदेश के तापमान में अभी आएगी और गिरावट

मध्यप्रदेश के तापमान में अभी आएगी और गिरावट

इटारसी। आगामी दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे क दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है, हालांकि आगामी दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। मध्यप्रदेश के नौगांव में प्रदेश में सबसे कम 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल एवं निकटवर्ती स्थानों में आसमान साफ रहेगा, हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मध्यप्रदेश का हृदयस्थल और प्रमुख रेल जंक्शन इटारसी में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा। अनुमान है कि रात में यह 14 डिग्री तक जा सकता है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!