इटारसी। अगले चौबीस घंटे आसान नहीं हैं। मप्र में अरब सागर में उठे तूफान का असर दिखने वाला है। हालांकि बीते चौबीस घंटे से भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। लेकिन, आगामी चौबीस घंट जोरदार बारिश के रहने वाले हैं। इसके साथ कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका मौसत विभाग जता रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में होशंगाबाद के साथ ही जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। रीवा और शहडोल संभाग में भी कुछ स्थानों पर ऐसी ही स्थिति बन सकती है। नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, शाजापुर, आगर, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बनने वाला ताउ ते तूफान गुजरात के तट पर टकरा सकता है, जिससे अगले 24 घंटे मौसम में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 18-19 मई को मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं।
अगले 24 घंटे में इन जिलों में होगी जोरदार बारिश


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








