---Advertisement---

कल मंगलवार को एकादशी पर रहेगा मंडी में अवकाश, किसान नहीं लाएं अनाज

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। कृषि उपज मंडी में देव प्रबोधनी एकादशी पर अवकाश रहेगा और इस दौरान किसानों की उपज नहीं तौली जाएगी। मंडी प्रशासन ने कल जारी छुट्टी नहीं होने का आदेश आज हम्माल-तुलावटी संघ के पत्र के बाद वापस ले लिया है। यानी, अब मंगलवार को मंडी में एकादशी का अवकाश रहेगा।

मंडी प्रशासन को आज तुलावटी-हम्माल मजदूर कल्याण संघ ने देव उठनी एकादशी होने के कारण कार्य करने में असमर्थता जतायी थी। संघ ने मंगलवार को मुख्य मंडी प्रांगण में नीलामी, तुलाई कार्य बंद रखने का निवेदन किया था। इसे देखते हुए आज मंडी प्रशासन ने पिछले आदेश वापस ले लिया जिसमें मंगलवार को भी मंडी में नीलामी होने और किसानों से उपज लाने का अनुरोध किया था।

मंडी के भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम टी प्रतीक राव ने कहा 12 नवंबर 2024 मंगलवार को कृषि उपज मंडी इटारसी में नीलामी कार्य चालू रखने का आदेश दिया था, लेकिन तुलवाटी हम्माल मजदूर कल्याण संघ के पत्र के बाद यह आदेश वापस लिया गया है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.