इटारसी। शहर के कुछ क्षेत्रों में कल 24 जनवरी को बिजली (Electricity) नहीं रहेगी। दरअसल 220 केवी वितरण केन्द्र से निकला 33 केवी फीडर अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के कार्य के लिए बंद रहेगा। इस कार्य के कारण सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र, नटराज प्रोटीन्स, सीपीई, सीएमओ संपवेल, बालाजी इंडस्ट्रीज, प्लेटिनम, राघव इंडस्ट्रीज के साथ ही धौखेड़ा सब स्टेशन एवं ब्यावरा सब स्टेशन भी बंद रहेंगे। इस कारण इनसे जुड़े क्षेत्र और गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इटारसी शहर के विद्युत सप्लाई पर इससे असर नहीं होगा।
कल यहां नहीं रहेगी चार घंटे बिजली

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








