---Advertisement---

इस माह शहर में दो बड़ी हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी

By
On:
Follow Us

हॉकी होशंगाबाद और सिख समाज ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में की घोषणा

इटारसी। हॉकी (Hockey) प्रेमियों के लिए आज एक अच्छी खबर निकलकर आयी है। खबर यह है कि इस माह के मध्य और अंत में दो बड़ी हॉकी प्रतियोगिताएं होंगी। यानी फरवरी के मध्य से मार्च के प्रथम सप्ताह तक शहर में हॉकी का महाकुंभ होने वाला है। ऐसा संभवत: शहर में पहली बार होगा कि दो प्रतियोगिताएं एक सप्ताह के अंतराल पर होंगी।
पहली सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता (Senior inter district hockey tournament) 14 से 21 फरवरी तक आयोजित होगी जो हॉकी होशंगाबाद के तत्वावधान में होगी और दूसरी अखिल भारतीय श्री गुरुनानक देव जी ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Sri Guru Nanak Dev Ji Trophy Hockey Tournament) है, जो 28 फरवरी से 7 मार्च तक गुरुद्वारा गुरसिंघ सभा के तत्वावधान में हॉकी होशंगाबाद के सहयोग से होगा। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में विजेता टीम को 71 हजार और ट्राफी व उपविजेता टीम को 51 हजार और ट्रॉफी का पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों ही आयोजनों की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं।

इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता 14 से
जिला हॉकी संघ ( हॉकी होशंगाबाद )के तत्वावधान में इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता इटारसी के गांधी मैदान में खेली जाएगी, जिसमें करीब 35 जिलों की टीमों के शामिल होने की संभावना है। हॉकी होशंगाबाद के संरक्षक और वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एससी लाल ने आज मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बताया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का आयोजन इटारसी की हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से सीनियर हॉकी खिलाडिय़ों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा, जिसका शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट 28 फरवरी से
नगर के सिख समाज ने होशंगाबाद के हॉकी होशंगाबाद के सहयोग से इस साल अखिल भारतीय स्तर पर हाकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है जिसमें देश की अनेक शीर्षस्थ टीमें भाग लेंगी। पत्रकार वार्ता में मौजूद सिख समाज और हॉकी एसोसिएशन होशंगाबाद के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 दर्जन से ज्यादा टीमों की इस प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति मिल चुकी है जिसमें दिल्ली सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल स्पोट्र्स सोनीपत हरियाणा, सेल हॉकी एकेडमी राउरकेला, आईसीएफ चेन्नई, एसजीपीसी अमृतसर, बीआरसी दानापुर एएससी बंगलुरु, सेंट्रल रेलवे मुंबई, सीआईएसफ चंडीगढ़, हॉकी अकैडमी करमपुर, एनसीआर झांसी रिपब्लिक स्पोर्ट्स एकेडमी ,मुंबई और भोपाल कि हॉकी टीम में शामिल है। हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने दोनों ही प्रतियोगिताओं की तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जो टीमें आ रही हैं वह सभी एस्ट्रो टर्फ पर खेलती हैं, पर हॉकी प्रतियोगिता के आयोजनों में इटारसी की जो प्रतिष्ठा है, उसके कारण वे मैदान पर खेलने को तैयार हैं, भविष्य में इटारसी में एस्ट्रोटर्फ लाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। पत्रकार वार्ता में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसवीर सिंह, छाबड़ा, हॉकी होशंगाबाद के संरक्षक एससी लाल, हॉकी मप्र के सहसचिव और हॉकी होशंगाबाद के तकनीकि निदेशक दीपक जेम्स, हॉकी होशंगाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, शिरीष कोठारी, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, सहसचिव सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, कर्नल जुनेजा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.