इटारसी। श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल में खेली जा रही अखिल भारतीय नर्मदापुरम गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता में आज दो बड़े मुकाबलों में चार टीमें जोरआजमाइश करेंगी। आज 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार को पहला मैच दोपहर 2 बजे से नीमच बनाम इंदौर और दूसरा मैच जम्मू-कश्मीर बनाम वाराणसी फुटबॉल क्लब के मध्य 3 बजे से प्रारंभ होगा।
कल भी दो मैच खेले गये थे। प्रथम मैच भारती एफसी जबलपुर एवं बिल्डअप रायसेन के बीच खेला जिसमें भारती एफसी जबलपुर 6-5 से विजयी रही एवं जबलपुर के रोनित मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच कासा बड़वानी और डायमंड रॉक बालाघाट के बीच खेला जिसमें डायमंड रॉक बालाघाट 2-0 से विजयी रही एवं बालाघाट के जर्सी नंबर 26 मैन ऑफ द मैच रहे।
प्रथम मैच के मुख्य अतिथि फूलचंद यादव, राजकुमार यादव, राम अवतार यादव, ब्रजेश यादव, पप्पू यादव मनोज यादव तथा दूसरे मैच के मुख्य अतिथि पंकज गोयल, दीपक परदेशी, अजय चौधरी एवं संदीप चक्रवर्ती रहे।
फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल, कोच भागवत सिंह राजपूत, रितेश शर्मा, निपुण गोठी, नीलेश चौधरी, किशोर पांडे, पप्पू चौधरी, मौसम रघुवंशी, श्याम सिंह, नीरज यादव, गोलू दबंग, महेश कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, कृष्णा साहू, रवि श्रीवास्तव, राकेश रैकवार, देवू कुशवाह, अमजद गोलंदाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।




























