इटारसी। शहर के पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना है। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कल, 23 अप्रैल गुरुवार को शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत कंपनी के अनुसार, पीपल मोहल्ला उपकेंद्र से संचालित 11 केवी टाऊन फीडर पर आवश्यक सुधार कार्य किया जाना है। इस हेतु सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इस फीडर से संबंधित पीपल मोहल्ला और उससे जुड़े टाऊन क्षेत्र के सभी वार्ड एवं गलियां इससे प्रभावित रहेंगे।
विद्युत वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मेंटेनेंस कार्य की जटिलता को देखते हुए बिजली कटौती के समय को आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले ही निपटा लें।










