पर्यटन की थीम पर जिले में यह कार्यक्रम हुए

– लोक नृत्य, काव्य पाठन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर जिले में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले में पर्यटन की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मुख्य कार्यक्रम शासकीय नर्मदा कालेज में हुआ जहां विधायक होशंगाबाद डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), विधायक सिवनीमालवा प्रेम शंकर वर्मा (Prem Shankar Verma) , राज्य सामान्य वर्ग कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शिव चौबे (Shiv Choubey), श्रीमती माया नारोलिया (Mrs. Maya Narolia), सीरूमल नवलानी (Sirumal Navlani), पीयूष शर्मा (Piyush Sharma), आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर (Gopal Prasad Khaddar), कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh), पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह (Gurukaran Singh), जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम (Manoj Sariam) सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अभियान के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन थीम पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। होशंगाबाद जिला अपने प्राकर्तिक सौंदर्यता के साथ अपने धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है, यहां धार्मिक पर्यटन और धार्मिक सदभाव दोनों हंै। जिले में प्राकृतिक पर्यटन के साथ धार्मिक पर्यटन को प्रमोट करने के किए कार्य योजना तैयार की जा रही है। सभी के प्रयासों से प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में होशंगाबाद जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।
विधायक डॉ. शर्मा ने सभी को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थापना दिवस संकल्प लेने का दिवस है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को देश का सबसे विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए सभी एकजुट होकर प्रयास करें। विधायक सिवनी मालवा वर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने के दिशा में प्रदेश तेजी से अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बना है। अब प्रदेश आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।
IMG 20211101 WA0092कार्यक्रम में एकलव्य स्कूल भरगदा के विद्यार्थियों ने जनजातीय परंपरा और देश भक्ति पर आधारित शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। होम साइंस कॉलेज की छात्रा रिया मेहरा मनमोहक लोक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दी। बीएड कॉलेज के छात्र हितकिशोर गौर ने महाकवि भवानी प्रसाद मिश्र की प्रसिद्ध रचना सन्नाटा का पाठन किया। शासकीय गल्र्स कॉलेज सिवनी मालवा की छात्रा मनीषा यादव ने सुंदर गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दादा माखनलाल चतुर्वेदी एवं भवानी प्रसाद मिश्र की रचनाओं का एनएमवी की छात्र देवांश वैरागी ने सुंदर पाठन किया। उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी, देवांश वैरागी, पलक जैन, रिया मेहरा, मनीषा व्यास आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्राध्यापक नर्मदा महाविद्यालय हंसा व्यास ने किया।

अफसरों ने उतारी मां की आरती

IMG 20211101 WA0245प्रसिद्ध पावन सेठानी घाट पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह ने मां नर्मदा के पावन घाट पर मां नर्मदा की भव्य महाआरती कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि और जिले के विकास हेतु वंदना की। महाआरती में ना केवल शासकीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा सहभागिता की गई बल्कि आम जन ने भी उपस्थित होकर जिले को स्वस्थ, निरोगी व संपन्न बनाने की कामना मां नर्मदा से की गई। दीपों से प्रज्वलित घाट के किनारे अनुपम आभा से दिव्यमान मां नर्मदा के चरणों में वंदन कर 1 नवंबर 2021 से मध्य प्रदेश के साथ होशंगाबाद जि़ले की चहुंमुखी सफलता का आशीर्वाद मां नर्मदा से प्राप्त किया। आचार्य पं. घनश्याम शर्मा, पं. जीतेश शर्मा, पं. ऋषि दुबे, पं. दिनेश दुबे एवं पं. ईशान परसाई ने सुमधुर वाणी में मां नर्मदा की आरती कराई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, एसडीएम फरहीन खान, सीएमओ सुश्री माधुरी शर्मा, तहसीलदार शैलेन्द्र बड़ोनिया, निधि चौकसे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!