---Advertisement---

बारिश में हो जाएंगे ये रास्ते बंद, होगी हजारों नागरिकों को परेशानी

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मानसून सिर पर है, और नागरिकों की चिंता आज भी वहीं है कि आखिर बारिश के दौर में फिर उनके सामने एक ही रास्ता बचेगा जो ओवरब्रिज होकर औद्योगिक क्षेत्र, नर्मदापुरम और अन्य पूर्व के ग्रामीण अंचलों के लिए सहारा बनेगा। वर्तमान में ओवरब्रिज को मिलाकर तीन रास्ते हैं, जिनमें अंडरब्रिज नई गरीबी लाइन और न्यास बायपास के पेट्रोल पंप के साइड से रेलवे पुल के नीचे से खेड़ा होकर हाईवे पर जाने के लिए है।

बंद हो जाएगा पुल के नीचे से निकलना

बारिश के दौर में रेलवे पुल के नीचे से निकलना संभव नहीं होगा, क्योंकि वहां कच्चा रास्ता और काली मिट्टी का फिसलन भरा मार्ग है। ज्यादा बारिश होने पर ये पहाड़ी नदी में अधिक पानी बहता है तो यह रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो जाता है। रेलवे ने इस रास्ते पर कांक्रीट रोड बनाने की अनुमति नहीं दी है, जबकि खेड़ा हाईवे से पुल के पूर्वी हिस्से तक और न्यास बायपास से पुल के पश्चिमी हिस्से तक सीसी रोड बनकर तैयार है। केवल पुल के नीचे कच्चा है, जो बारिश में पूरी तरह से बंद हो जाता है।

जरा सी बारिश में बंद होता अंडरपास

नई गरीबी लाइन का अंडर पास दस माह तो लोगों के लिए आवागमन का अच्छा मार्ग साबित होता है, बस मानसून के चार में दो माह तेज बारिश के समय यह पूरी तरह से बंद हो जाता है। निकास के अभाव में इसमें एक बार जोरदार बारिश के बाद कई-कई दिन पानी भरा रहता है। रेलवे पंप के जरिए पानी निकालती है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान का प्रयास नहीं किया जाता है। देश के अन्य कई स्थानों पर ऐसे अंडरपास के दोनों ओर शेड बनाये गये हैं ताकि ब्रिज वाले हिस्से में पानी न भरे, यहां ब्रिज से आवागमन प्रारंभ हुए कई वर्ष हो गये, लेकिन रेलवे ने कभी इस तरह के प्रयास नहीं किये।

एकमात्र ओवरब्रिज ही सहारा

बारिश में दोनों वैकल्पिक रास्ते बंद हो जाने के बाद नागरिकों को केवल ओवब्रिज ही एकमात्र सहारा बचता है। ये दोनों रास्ते बंद होने से राहगीरों को लंबा फेर लगाकर अपने गंतव्य के लिए ओवरब्रिज से आवागमन करना पड़ता है। लगातार आबादी बढऩे और वाहनों की संख्या बढऩे के बाद शहर को ऐसे वैकल्पिक मार्गों की महती आवश्यकता है। सोनासांवरी रेलवे चौकी के पास बन रहे ओवरब्रिज को पूरा होने में अभी कुछ साल और लगेंगे, ऐसे में इन दोनों रास्तों को सालभर चालू रखने के प्रयास करने होंगे। नई गरीबी लाइन के अंडरब्रिज पर दोनों ओर शेड हो जाए तो काफी राहत हो सकती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.