इटारसी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के चेतन नगर स्थित सोने आवास पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 5 लाख के जेवर और नगदी सहित अन्य माल पर हाथ साफ कर दिया है सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है घटना के समय स्वास्थ्य कर्मी का परिवार एक विवाह एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी सुदामा सिंगोरे के चेतन नगर स्थित सूने आवास में चोरों ने धावा बोलकर लगभग ₹500000 के माल पर हाथ साफ कर दिया है घटना के वक्त मकान सुना था और स्वास्थ्य कर्मचारी सुदामा सिंगोरे अपने परिजनों के घर एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
परिजनों के मुताबिक घर में विवाह कार्यक्रम होना है और उसके लिए सोने चांदी के आभूषण और कुछ नगद राशि घर में रखी थी। चोरों ने ठंड के दौरान होने वाले सूनेपन का फायदा उठाया और घर में घुसकर ज्वेलरी और नकदी ले उड़े। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुटी हुई है।








