इटारसी। शहर के व्यस्तम जयस्तंभ चौक क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवल मंदिर के पास निवासी सुरेश इवने पिता रामप्रसाद इवने, उम्र 40 वर्ष की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48 जेडडी 3341, अनुमानित कीमत 35,000 जयस्तंभ चौक के पास सड़क किनारे खड़ी थी। 20 अक्टूबर की सुबह 08:30 बजे से 23 अक्टूबर की शाम 07:50 बजे के बीच अज्ञात बदमाश मौका पाकर बाइक चुरा ले गए।
वाहन की काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पीडि़त ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी सुरेश इवने की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर चोरों की सुराग तलाशने में जुटी है।











