---Advertisement---

भाजपा नेता पर हमला करने वाला तीसरा आरोपी बैतूल जिले के आमला से गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। नाला मोहल्ला में भाजपा नेता संजय एवं राजेश राठौर पर जानलेवा हमला करने मामले में सिटी पुलिस ने तीसरे आरोपी राजा उर्फ आशिक को बैतूल जिले के आमला से इटारसी गिरफ्तार कर लिया है। अब तीनों आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

बता दें कि नाला मोहल्ला में तीन आरोपियों ने दो भाइयों संजय एवं राजेश राठौर से अड़ीबाजी करते हुए चाकू से हमला किया था। दो आरोपी घटना के एक घंटे के भीतर पकड़ में आ चुके थे, तीसरा आरोपी राजा फरार था, उसे भी अमला से पकड़ लिया है। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर नाला मोहल्ला निवासी तीन युवक शेख रहीम उर्फ पोटा पिता शेख रमजान, हसीब उर्फ आंसू पिता शेख रसीद एवं राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

घटना के बाद आरोपी शेख रहीम उर्फ पोटा और हसीब उर्फ आंसू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरा आरोपी राजा को भी बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। मामला अड़ीबाजी का है। आरोपी एरिया में दुकान चलाने के एवज में भाजपा किसान मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी संजय राठौर से पैसे की मांग करते थे।

मना करने पर उन्होंने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने राजेश पिता अनोखीलाल राठौर 45 वर्ष की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। टीआई गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार इन पर अजमानती धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.