---Advertisement---

सर्प दंश का 15 दिनों में तीसरा मामला, सर्पमित्रों की पहल से बची महिला की जान

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। इटारसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले 15 दिनों में तीसरा मामला सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

ताजा घटना इटारसी से करीब 18 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव की है। मंगलवार सुबह 8 बजे, 30 वर्षीय अंजलि कहार को घर की सफाई करते समय एक जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। सर्प दंश के बाद, परिवार और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे, जिससे उनकी हालत और भी बिगड़ गई।

जब स्थिति गंभीर हुई, तो इटारसी के रहवासी अभय कहार ने तुरंत सर्पमित्र हर्ष प्रजापति से संपर्क किया। सर्पमित्र अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में, अंजलि को बिना देर किए नर्मदापुरम के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी। अस्पताल में भर्ती अंजलि कहार की हालत पिछले 48 घंटों में काफी बेहतर हुई है।

रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा

घटना की जानकारी मिलने के बाद सर्पमित्रों की टीम बिछुआ गांव पहुंची और उस जहरीले कोबरा सांप को सफलतापूर्वक पकड़ा। रेस्क्यू के बाद, सांप को तवा नगर के जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। यह घटना एक बार फिर इस बात पर जोर देती है कि सर्प दंश के मामलों में झाड़-फूंक पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत मेडिकल सहायता लेना कितना जरूरी है। सर्पमित्रों की त्वरित कार्रवाई और सही समय पर लिए गए फैसले ने एक और जिंदगी बचा ली।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.