इस दीवाली गोबर के दीपों से घर होंगे रोशन

इस दीवाली गोबर के दीपों से घर होंगे रोशन

स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद बढ़ाएंगे घरों की शोभा

होशंगाबाद। इस दिवाली पर्व पर घरों में गोबर से बने दीपक से रोशन किया जाएगा। स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद घरों की शोभा बढ़ाएंगे। जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया प्रयास करते हुए इस दिवाली पर्व पर विभिन्न साज सज्जा के सामान व पूजन सामग्रियों को तैयार कर बाजारों में विक्रय की पूरी तैयारी कर ली गई है। समूह की महिलाओं द्वारा तरह.तरह के उत्पाद जैसे मिट्टी के दीपक, झालर, मूर्ति, फूलों की माला, अगरबत्ती, फूल बत्ती, पूजन, हवन सामग्री एवं अन्य साज सज्जा की सामग्रियां बनाई गई हैं।

IMG 20201111 WA0001

जिले के सातो विकाखंड में चल रहा काम
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत होशंगाबाद अंतर्गत गठित जिले के सातों विकास खंडों के तुलसी स्व सहायता समूह शिवपुरए सर्वोदय स्व सहायता समूह खपरिया, सरस्वती स्व सहायता समूह नागपुरकला, राधिका स्व सहायता समूह पांजरा कला, सरस्वती स्व सहायता समूह मेहरागांव, राधे सहायता समूह बहारपुर, प्रतिज्ञा स्व सहायता समूह मुहासा की महिलाओं द्वारा यह उत्पाद बनाए गए है।

यह बनाई गई
गाय के गोबर व गोमूत्र से मूर्ति, गमले, शुभ संकेत, शुभ लाभ, ओम, स्वास्तिक आदि सामग्रियां बनाई गई। इसके साथ ही लटकन, तोरन झालर भी बनाए गए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!