कल 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावशील होगी ये रेलवे समय-सारणी

कल 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावशील होगी ये रेलवे समय-सारणी

इटारसी/भोपाल। 01 अक्टूबर 2022 से प्रभावशील रेलवे (Railway) की समय-सारणी (Time Table) के अनुसार भोपाल मंडल (Bhopal Division) से प्रारंभ/समाप्त/गुजरने वाली गाडिय़ों के आगमन/प्रस्थान समय में मामूली परिवर्तन किया गया है।
नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस वर्तमान समय 21.00 के स्थान पर 20.55 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संत्रागाछी एक्सप्रेस वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर 14.25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से, गाड़ी संख्या 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस वर्तमान समय 18.10 बजे के स्थान पर 18.20 बजे भोपाल स्टेशन से, गाड़ी संख्या 01883 बीना-ग्वालियर एक्सप्रेस स्पेशल वर्तमान समय 11.20 बजे के स्थान पर 12.15 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय 08.35 के स्थान पर 08.30 बजे भोपाल स्टेशन पर, गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय 17.20 बजे के स्थान पर 16.55 बजे भोपाल स्टेशन पर, गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस वर्तमान समय 07.10 बजे के स्थान पर 07.05 बजे भोपाल स्टेशन पर, गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस वर्तमान समय 20.10 बजे के स्थान पर 20.05 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। यात्रीगण कृपया ट्रेन की सही स्थिति पूछताछ/139 से पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे तो उनको परेशानी नहीं होगी।

 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!