शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

हजारों श्रद्धालुओं ने भागवत कथा में कंस वध, रुकमणि मंगल की कथा सुनी

नर्मदापुरम। नर्मदा अपना अस्पताल (Narmada Apna Hospital) में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास देवी अंबालिका किशोरी (Devi Ambalika Kishori) ने कहा कि भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य कई जन्मों के पुण्य उदय होने के बाद मिलता है। उन्होंने कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कंस (Kansa) ने छल से भगवान और बलराम (Balram) को मथुरा (Mathura) बुलवा लिया। भगवान गोकुल में सभी से कहकर निकले कि वे परसों आ जाएंगे। मथुरा में उन्होंने सदन, नंदा, कुब्जा आदि का उद्धार किया। उसके बाद कंस का वध किया।

उन्होंने अपने माता पिता देवकी वासुदेव (Devaki Vasudev) को कारागार में मुक्त किया। नाना उग्रसेन को पुन: मथुरा का राजा बना दिया। इसी बीच उन्हें रुक्मणि (Rukmani) जी का संदेश मिला। शिशुपाल उनसे विवाह करना चाहता है जबकि मैं आपसे विवाह करना चाहती हूं। भगवान वहां जाते हैं और रुक्मणि जी का वरण करते हैं। कथा में आज भी श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा उइके (Ghoradongri MLA Smt. Ganga Uike) ने व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया।

कथा में आज पं. गिरीमोहन गुरु जी आईएनडी मीडिया समूह के प्रमुख नवीन पुरोहित, देवेश, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्चना पुरोहित, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, जिला उपाध्यक्ष, अनिल बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सोनू दीक्षित, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, दिनेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता रवेंद्र चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, समाजसेवी कैलाश शर्मा, पत्रकार भूपेंद्र विश्वकर्मा, मेहरबान सिंह, चौहान, अतुल भंडारी, जिला मंत्री युवा मोर्चा पंकज मलैया, पूर्व कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष नीलेन्द्र पटेल, राजू चौरे श्वेता शर्मा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, भाजपा कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जोगिंदर सिंह नगर मंडल अध्यक्ष इटारसी, संजीत मेहरा , राम दुलारे सरपंच बुधवाड़ा, डॉ अजय रघुवंशी, विनोद पटेल, मनोज राजपूत, राधे पंडित, डॉ राजेश महेश्वरी, अश्वनी बड़कुर, प्रमोद दुबे, महेंद्र सिंह राजपूत, मनमोहन, दिलीप राजपूत, कैलाश, बनवारी, प्रशांत पटेल, संजीव मिश्रा, ओम प्रकाश मालवीय उपस्थित रहे।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!