---Advertisement---

तीन बाइक आपस में टकरायीं, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज सुबह करीब 11 बजे जमानी रोड पर ग्राम गोंची तरोंदा के पास स्थित नहर के पास तीन बाइक आपस में टकराने से सात लोग घायल हो गये। सभी को उपचार के लिए यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय चिकित्सालय में लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया है।

हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार बजरंगपाल ने ओवरटेक किया और उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से जा टकरायी। तीनों बाइक आपस में टकरा गयीं। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से सभी घायलों को सिविल अस्पताल इटारसी लाया गया। डॉक्टरों ने जांच और प्राथमिक उपचार के बाद ललिता, बजरंग, सुभद्रा और सुखराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एक बाइक पर भगवान पाल अपनी भाभी ललिता, भतीजा अंकित पाल के साथ पीपलढाना से इटारसी आ रहे थे।

इसी दौरान बजरंग पाल ने दूसरी बाइक से उन्हें ओवरटेक किया और सामने से आ रही बाइक से जा टकराए। दुर्घटना में सिवनी मालवा ढकनीपुरा के सुखराम, उनके फूफा वीरेंद्र और रिश्तेदार सुभद्रा घायल हुए। सुखराम और वीरेंद्र और बजरंग का पैर में फ्रेक्चर हुआ। सुभद्रा के सिर और छाती में चोट लगी। भगवान पाल के सिर और चेहरे पर चोट आई। ललिता का माथा फटा और मुंह-आंख में चोट लगी। अंकित के दाहिने हाथ में चोट आई।

खरीद करने आ रहे थे

बताया जाता है कि हाल ही में 30 अप्रैल को ललिता और बजरंग की बेटी की शादी हुई है। आज बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ दामाद के लिए कपड़े और अन्य सामान खरीदने आ रहे थे। ललिता के पति बजरंग भी दूसरी बाइक से अकेले उन्हें ओवरटेक करके आगे निकले और सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गए।

इसी दौरान सामने वाली बाइक भी भगवान दास की बाइक से टकरा गई इस घटना में तीन लोगों के पैर टूट गए हैं। वही सुखराम इटारसी शादी में आया था और इटारसी से सिवनी मालवा जा रहा था। वह भी इस घटना में शिकार हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.