इटारसी। आज कोरोना वायरस (Corona virus) के तीन संक्रमित मिले हैं। आज सिविल अस्पताल के कोविड केयर सेंटर (Covid Care center) में 69 लोगों ने सेंपल दिये हैं। इनमें से 54 की रैपिड जांच इटारसी में की गई जिसमें से तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आज 51 सेंपल नेगेटिव रहे हैं जबकि 15 सेंपल जांच के लिए भोपाल भेजे जा रहे हैं। बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से एक या दो मरीज ही पॉजिटिव मिल रहे थे, आज यह संख्या तीन हो गयी है। कोरोना का असर कमजोर होने के पीछे प्रशासन और सामाजिक संगठनों की मेहनत है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रशासन ने काफी ढील दे दी है, अब न तो बिना मास्क वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई हो रही है और ना ही दुकानदार मास्क लगा रहे हैं। ज्यादातर दुकानदारों के गले में मास्क लटका होता है और टोकने पर ही वे कुछ देर उसे ऊपर कर लेते हैं। मुश्किल से कोरोना की चेन टूटी है, और यदि ऐसा ही चलता रहा तो ऐसा न हो कि फिर यह रफ्तार पकड़ लें। प्रशासन को मुस्तैदी दिखाना होगा।
आज मिले तीन संक्रमित, मास्क नहीं लगा रहे ज्यादातर लोग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










