---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

एमजीएम कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के निर्देशानुसार शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में विभिन्न संकाय के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दीक्षारंभ के प्रथम दिवस पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.रश्मि तिवारी, डॉ.ओपी शर्मा मंचासीन रहे। प्राचार्य डॉ.अरविंद शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने सुनहरे भविष्य के लिए इस महाविद्यालय का चयन किया। इस कॉलेज में न केवल शैक्षिक गतिविधियां बल्कि सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, कंप्यूटर सेंटर के साथ ही समृद्ध ग्रंथालय भी आपके लिए उपलब्ध है। आप अनुशासित और सजग रहकर इन सभी सुविधाओं का लाभ लेकर अपना समग्र विकास कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रवेश प्रभारी प्राध्यापक रश्मि तिवारी ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अपने प्रवेश संबंधी डाटा को सही करने और अध्ययन अध्यापन के प्रति गंभीर और अनुशासित रहने की हिदायत दी। सहायक प्रवेश प्रभारी डॉ. व्हीके कृष्ण ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महाविद्यालय में संचालित एनसीटीई के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रम की जानकारी प्रदान की। आयोजन में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ओपी शर्मा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय गणवेश में आने एवं निरंतर कक्षा में उपस्थित रहने के लिए आह्नान किया। संचालन हिंदी विभाग के डॉ. मनीष चौरे द्वारा किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.