इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर प्राचार्य आरके चोलकर के निर्देशन में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इस दौरान फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, गोला फेंक, शतरंज एवं अन्य खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा अधिकारी भूपेंद्र जोठे एवं पल्लवी नरवरे के नेतृत्व में आयोजित खेल गतिविधियों में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं के लिए खो- खो एवं फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

संस्था से इस आयोजन में लोकेंद्र सिंह बनाफर, मनीष बिरयानी, आकाश गर्ग, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, आशीष चौरे, प्रबल गौर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में मार्गदर्शन प्रदान किया। सुश्री नेहा केदार, इति महालहा, सोनिया अग्रवाल , सुश्री नैनी पटेल एवं श्रीमती शिवानी मालवीय ने छात्राओं को खेल हेतु विशेष योगदान देते हुए उत्साह वर्धन किया। खेल प्रतियोगताओं की समाप्ति पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र दिया।








