नर्मदापुरम। ग्राम रैसलपुर (Village Raisalpur) में तीन दशक पुरानी जर्जर हो चुकी रोड को नयी बनाने की मांग लेकर आज ग्राम के अनेक निवासी कलेक्टर (Collector) और विधायक (MLA) को ज्ञापन देने नर्मदापुरम (Narmadapuram) पहुंचे।
उपसरपंच ब्रजेश चौरे के नेतृत्व में जनसुनवाई में पहुंचे जहां श्री चौरे ने बताया कि आज हम कलेक्टर और विधायक को ग्रामीणों के हस्ताक्षर के साथ यहां ज्ञापन देने आए हैं। उपसरपंच ब्रजेश चौरे ने बताया कि एनएच 69 (NH 69) से लेकर ग्राम रैसलपुर तक रोड की समस्या को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh) को ज्ञापन दिया है। हमारे ग्राम में पिछले 25-30 वर्षों पूर्व ग्राम रैसलपुर पहुंच मार्ग का निर्माण हुआ था, जो कि वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। बरसात के समय में तो ग्रामवासियों को आने-जाने में बहुत ही ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, रोड पूरी तरह से गड्डे में तब्दील हो चुकी हैं, पूरा क्षेत्र कृषि का होने के कारण जहरीले जन्तुओं का भय बना रहता है, ग्रामवासियों सहित वृद्ध, बीमार एवं बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी बहुत परेशानी होती है।
सभी ग्रामवासी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) को भी ज्ञापन देने पहुंचे और विधायक से आग्रह किया कि जल्द से जल्द रोड बनवाई जाए क्योंकि आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक सीतासरन शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तुरंत चर्चा कर सभी ग्रामवासियो को आश्वस्त किया कि जल्द ही रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
तीन दशक पुरानी रोड हुई जर्जर, नयी बनाने के लिए दिया ज्ञापन


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








