इटारसी। राष्ट्रीय पोषण माह (National Nutrition Month) के तहत वार्ड 18-19 में स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा में शासन निर्देश अनुसार बालक/बालिकाओं का चयन पांच कैटिगरी (Category) में अंक देते हुए किया।
शारीरिक माप, वृद्धि निगरानी, स्वच्छता, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, कृमिनाशक पर पिछले महीनों के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिये बच्चों का चयन किया। पोषण प्रदर्शनी (Nutrition Exhibition) लगा कर 6 पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभापति पार्षद श्रीमती गीता पटेल, श्रीमती राखी दुबे ने सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ति शुक्ला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रहीं।
स्वस्थ बच्चे प्रतियोगिता में तीन को मिले पुरस्कार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








