इटारसी। नगरपालिका परिषद की सीएमओ ऋतु मेहरा ने आज शराब दुकानों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगाया है। खबर है कि बस स्टैंड मुख्य बाजार स्थित कलारी, 28 नंबर शराब दुकान बैल बाजार और राज टॉकीज के पास मौजूद शराब दुकानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है।
शराब की दुकानों को सड़क पर गंदगी फैलाने के लिए 5 हजार 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह कार्रवाई गंदगी और अमानक पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ नगरपालिका ने की। सीएमओ ने नगरपालिका की टीम के साथ बाजार के अन्य क्षेत्रों में भी अवलोकन किया एवं शराब ठेकेदार के कर्मचारियों को सख्त हिदायत देकर समझाइश दी।
दरअसल, दुकान के पास डस्टबिन नहीं मिले और खुले में ही शराब बोतल व पानी के पाउच मिले और कचरे के ढेर दिखाई देने पर यह जुर्माना किया। नगर पालिका सीएमओ के साथ में उपयंत्री स्वच्छता प्रभारी मयंक अरोरा, सुदेश महोबिया, कमलकांत बडग़ोती जगदीश पटेल व अन्य सदस्य मौजूद थे।











