इटारसी। कलेक्टर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) ने वर्ष 2025 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की है। यह निर्णय मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा 21 सितंबर 2024 को जारी अधिसूचना में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है।
घोषित किए गए अवकाश
- 27 अगस्त , बुधवार, गणेश चतुर्थी
- 30 सितंबर , मंगलवार, दुर्गा अष्टमी
- 19 मार्च , बुधवार, रंगपंचमी
यह अवकाश बैंक, कोषालय और उप-कोषालय पर लागू नहीं होंगे।








