---Advertisement---

भोपाल मंडल के 9 स्टेशनों पर एक साथ चला टिकट चेकिंग अभियान

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – अनियमित एवं बिना टिकट यात्रा करते 871 यात्री पकड़े, 429340 रुपए जुर्माना वसूला

भोपाल/इटारसी। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन एवं मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा रेल राजस्व में वृद्धि करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल मंडल के 9 स्टेशन भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम स्टेशनों पर एक साथ सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक, 99 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं 05 रेल सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से किलाबंदी टिकट चैकिंग अभियान चलाया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चले इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।

इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली कुल 156 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 564 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 284930 रुपए बतौर किराया/जुर्माना वसूला। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 296 यात्रियों से रुपये 134110 बतौर जुर्माना/किराया वसूला। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे 50 यात्री से रुपये 8300 बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 11 यात्रियों से 2000/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। इस प्रकार सभी नौ स्टेशनों पर एक साथ चले इस अभियान के दौरान यात्रियों के पकड़े कुल 871 मामलों से कुल रुपये 429340 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

भोपाल स्टेशन

इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान भोपाल स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 21 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 158 यात्रियों से 84090 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 81 यात्रियों से 38850 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 24 यात्रियों से 3500 रुपये जुर्माना वसूला और यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी गई। कुल 239 मामलों से कुल रुपये 126440 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

इटारसी स्टेशन

इटारसी स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 36 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 116 यात्रियों से 66980 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 72 यात्रियों से 32030 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 10 यात्रियों से 1950 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 188 मामलों से कुल 100960 रपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

रानी कमलापति स्टेशन

रानी कमलापति स्टेशन पर कुल 16 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले 28 यात्रियों से 10760 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 12 यात्रियों से 4960 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 05 यात्रियों से 800 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 40 मामलों से कुल रुपये 16520 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

संत हिरदाराम नगर स्टेशन

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 08 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 29 यात्रियों से 13720 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 27 यात्रियों से 12430 रुपए, बतौर जुर्माना/किराया वसूला। कुल 56 मामलों से कुल रुपये 26150 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

गुना स्टेशन

गुना स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 09 गाडिय़ों के यात्रियों के टिकट की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 70 यात्रियों से 29225 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 25 यात्रियों से 10490 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 11 यात्रियों से 2050 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 95 मामलों से कुल रुपये 41765 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

बीना स्टेशन

बीना स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 34 गाडिय़ों के बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 48 यात्रियों से 24445 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 20 यात्रियों से 8550 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 05 यात्रियों से 950 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 73 मामलों से कुल रुपये 33945 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

हरदा स्टेशन

हरदा स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 10 गाडिय़ों की जांच में बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 36 यात्रियों से 18950 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 51 यात्रियों से 21900 रुपए, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 06 यात्रियों से 1050 रुपये जुर्माना वसूला। कुल 93 मामलों से कुल 41900 रुपए का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

विदिशा स्टेशन

विदिशा स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 15 गाडिय़ों के बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 45 यात्रियों से 18910 रुपए बतौर किराया/जुर्माना वसूला।

नर्मदापुरम स्टेशन

नर्मदापुरम स्टेशन पर आने-जाने वाली कुल 07 गाडिय़ों के कुल 34 बिना टिकट यात्रियों से 17850 रुपए, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 08 यात्रियों से 4900 रुपए बतौर जुर्माना/किराया वसूला। कुल 42 मामलों से कुल रुपये 22750 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.