---Advertisement---

छात्रावासों/आश्रमों में प्रवेश की समय सीमा निर्धारित

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। छात्रावासों एवं आश्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त करने की समयसीमा निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग चंद्रकांता सिंह (Assistant Commissioner Tribal Affairs Department Chandrakanta Singh) ने बताया है कि कार्यालय आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित महाविद्यालयीन, जूनियर एवं सीनियर छात्रावास तथा आश्रमों (Junior and Senior Hostels and Ashrams) को कोविड-19 के प्रोटाकॉल का पालन करते हुए शत प्रतिशत क्षमता से प्रारंभ करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। संस्थाओं के विद्यार्थियों को विभागीय छात्रावासों एवं आश्रमों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नवीन विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु आवेदन लिए जाना है, जिससे उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन छात्रावास/आश्रमों में किया जा सके। नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों का एमपीटीएएएस पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य है।

निर्धारित समयसीमा
नवीन प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि 5 दिसंबर 2021, प्राप्त आवेदन पत्रों की मैरिट सूची तैयार करने की तिथि 6 दिसंबर, प्रवेश हेतु विकासखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक 7, 8 एवं 9 दिसंबर तथा चयन प्रक्रिया उपरांत अंतिम सूची जारी करने की तिथि 10 दिसंबर 2021 निर्धारित है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.