इटारसी। छत्रपति शिवाजी महाराज बस स्टैंड ट्रैक्टर स्कीम के पास पुरानी इटारसी से 14 अगस्त 2025, गुरुवार को प्रात: 10 बजे तिरंगा रैली निकाली जाएगी।
तिरंगा रैली में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे तथा गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा नगर मंडल पुरानी इटारसी के अध्यक्ष मयंक मेहतो ने आमजन से तिरंगा रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है।











