इटारसी। स्वाधीनता (Independence) की इस 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाराष्ट्र हाई स्कूल (Maharashtra High School) ने 75 फीट तिरंगे के साथ तिरंगा (Tiranga) यात्रा निकाली।
स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र सिंह राजपूत एवं शाला के सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने 75 फिट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जो कि शहर के मुख्य मार्ग सराफा बाजार ( Sarafa Bazar) , जयस्तंभ चौक (Jaystambh Chowk) होते हुए वापस महाराष्ट्र हाई स्कूल में समाप्त हुई। इस यात्रा में महाराष्ट्र मंडल समिति अध्यक्ष अध्यक्ष विक्रम डोंगरे, मंडल सचिव गजानन बोरीकर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक संदेश पुरोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर, नवनिर्वाचित पार्षद शिव किशोर रावत, पार्षद श्रीमती कीर्ति संजय दुबे, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, भाजपा नगराध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनुराग गोल्डी जैन, आशीष भदौरिया, भाजपा नेता नंद कुमार सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
[adrotate banner="7"]
75 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement
[adrotate banner="5"]
Related News
[adrotate banner="9"]









