- मोबाइल कंपनी ने तोड़ दी थी मुख्य पेयजल पाइप लाइन
- पेयजल पाइप लाइन के सुधार का कार्य तेजगति से जारी
नर्मदापुरम। विगत दिनों मोबाइल कंपनी द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य करते हुए नगर की मुख्य पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी गई थी जिससे सभी वार्डों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नगरपालिका की टीम द्वारा पेयजल सप्लाई जारी रखने के लिए अपने टैकरों के साथ ही निजी टैंकरों को हायर कर पेयजल सप्लाई व्यवस्था सुचारू रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
जल प्रदाय शाखा के आसिफ खान ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नगर के नागरिकों के लिए पेयजल सप्लाई सुचारू रखने का हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों की सहूलियत के लिए निजी टैंकरों को हायर कर और स्वयं नपा के टैंकरों से पेयजल की सप्लाई की जा रही है।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पेयजल सप्लाई को सुचारू रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारी मुख्य पेयजल पाइप लाइन को ठीक करने में जुटे हुए हैं जल्द ही पाइप लाइन ठीक कर ली जाएगी।
मोबाइल कंपनी ने तोड़ी थी पाइप लाइन
विगत दिनों मोबाइल कंपनी द्वारा नगर में डाली जा रही फाइबर केबल के कारण मुख्य पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी गई थी। जिसकी लिखित शिकायत कर कंपनी पर एफआईआर करने एवं क्षतिपूर्ति राशि की मांग की गई है। क्षतिपूर्ति राशि नहीं दी जाएगी तो आगे कार्रवाई की जाएगी।








