---Advertisement---

दीपावली में मिट्टी के दीपकों से जगमग करें घर, वास्तु दोष होगा दूर

By
—
On:
Follow Us
  • पुरातन संस्कृति को बरकरार रखने के लिए मिट्टी के दीपकों को बाजारों से खरीद रहे

कानपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लोग खासकर युवा अपने घरों को सजाने के लिए लाइटिंग के सामानों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वहीं बुजुर्ग अपनी पुरातन संस्कृति को बरकरार रखने के लिए मिट्टी के दीपकों को बाजारों से खरीद रहे हैं, क्योंकि उनको पता है कि हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मिट्टी के दीपक के बिना त्योहार अधूरा है और इसके महत्व की भी जानकारी है। मान्यता है कि दीपावली में मिट्टी के दीपक से घर को जगमग करने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

आचार्य रामऔतार पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि दीपावली को जगमग करने वाली परंपरागत मिट्टी के दीयों की मांग आज भी उतनी ही बरकरार है, जितनी इन झालरों और सजावटी आइटमों के आने से पहले हुआ करती थी। मिट्टी के दीपक का विश्व में आज भी प्रभावशाली महत्व है। मिट्टी का दीया पांच तत्वों से मिलकर बनता है जिनसे ही उनका निर्माण कुम्हार के हाथों द्वारा होता है। पानी, आग, मिट्टी, हवा तथा आकाश तत्व ही मनुष्य व मिट्टी के दीये में मौजूद होते हैं। इस दीये का दीपक जलाने से ही समस्त अनुष्ठान कर्म आदि होते हैं। दीपावली के शुभ अवसर पर मिट्टी के दीयों का ही अत्यंत महत्व है। वास्तु शास्त्र में इसका महत्व इस बात से है कि यदि घर में धनतेरस और दीपावली पर अखंड दीपक की व्यवस्था की जाए तो वास्तु दोष समाप्त होता है।

लक्ष्मी देवी का होता है आगमन

आचार्य रामऔतार पाण्डेय का कहना है कि दीपावली के अवसर पर धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी के पूजन की परंपरा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माटी के दीपक में सरसों का तेल डालकर देवी का पूजन किया जाता है। यह दीपक पूरी रात जलाए रखा जाता है ताकि रात्रि में दीये की रोशनी में लक्ष्मी देवी के आगमन का मार्ग प्रशस्त रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.