इटारसी। आज अब तक जिले में 15 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज मिले हैं। इनमें इटारसी में केवल एक मरीज है जो पुरानी इटारसी निवासी है जबकि समीप के ग्राम सोनासांवरी (Sonasawri)से 8, सिवनी मालवा से 3, ग्राम रोहना से 1, ग्राम झुनकर से 1 और पिपरिया से 1 मरीज है।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके शिवानी (Dr. Shyama Prasad Mukherji Superintendent of Government Hospital, Dr. AK Shivani) ने बताया कि अस्पताल में सेंपलिंग (Sampling) का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन्हें संदेह है, या सर्दी, खांसी, बुखार के कोरोना जैसे लक्षण हों, वे अस्पताल आकर अपना कोरोना परीक्षण के लिए सेंपल दे सकता है।
आज 8 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
कोरोना से स्वस्थ होकर आज 8 मरीज उनके घर पहुंचे हैं। आज 263 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं जबकि पॉजिटिव की संख्या 15 है। अब तक 10911 सेंपल जांच के लिए भेजे गये हैं जिनमें से 9377 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें से कुल 525 पॉजिटिव केस और 8445 रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैं। अब तक 402 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 115 हैं। जिले में 81 लोगों और जिले से बाहर 34 लोगों का उपचार चल रहा है।
आज 15 पॉजिटिव (Corona Positive) मरीज मिले, 8 घर पहुंचे


Manju Thakur
मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement








