इटारसी। आज जिले से जांच के लिए बाहर भेजे गये कुल चार सेंपल में से सभी चार की रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है और इनमें से दो मरीजों में कोरोना के वायरस पाया गया है।
कोविड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज किसी भी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया है, कुल 8 मरीज उपचाररत हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल दस फीवर क्लीनिक संचालित हैं जिनमें बुखार तथा सर्दी खांसी के लक्षण अनुसार उपचार तथा लक्षण अनुसार कोविड-19 का सेंपल लिया जा रहा है। जिले में कुल 7 डीसीएचसी चिह्नांकित किये हैं।











