इटारसी। आज बांद्राभान मेले (Bandrabhan Mela) पर कोई निर्णय हो सकता है। जिले के जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी और जिला प्रशासन के बीच इस मामले में आज बैठक में कोई सार्थक हल निकाला जा सकता है।
दरअसल, सदियों से लग रहे बांद्राभान मेले को निरस्त करने के कारण श्रद्धालुओं में नाराजी है, बल्कि लोगों ने इसका विरोध भी किया था। ऐसे में हो सकता है कि छोटे रूप में ही सही, मेला लगाने का निर्णय ले लिया जाए। हालांकि मेला लगेगा या नहीं, यह आज होने वाली बैठक के बाद पता चल सकेगा। संभवत: आज दोपहर 3 बजे से जिला प्रशासन के साथ बैठक होना है।
आज बांद्राभान मेला पर हो सकता है कोई निर्णय
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








