---Advertisement---

आज द्वारिकाधीश मंदिर में अन्नकूट और श्रीजी गौशाला में होगा गोवर्धन महोत्सव

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री द्वारिकाधीश मंदिर समिति (Shri Dwarkadhish Temple Committee) के तत्वावधान में आज 14 नवंबर, मंगलवार को शाम 4 बजे से पहले मंदिर समिति द्वारा श्रीजी कृपा गौशाला (Shriji Kripa Gaushala) में गोवर्धन पूजा और शाम 6 बजे से श्री द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर (Shri Dwarkadhish Bada Mandir) में गोवर्धन पूजन कर द्वारिकाधीश जी को भोग समर्पित कर अन्नकूट महोत्सव होगा।

मंदिर समिति उपाध्यक्ष चंद्रकांत अग्रवाल (Chandrakant Agarwal) ने बताया कि मंदिर से जुड़ी छप्पन भोग आयोजन समिति द्वारा बरसों पुरानी परंपरा अनुसार इस साल भी श्री द्वारिकाधीश को समर्पित छप्पन भोग का आयोजन जन सहयोग से 21 नवंबर, मंगलवार, आंवला नवमी को सायंकाल 7 बजे से रखा गया है। आयोजन समिति के संरक्षक रमेश चांडक (Ramesh Chandak), कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल (Umesh Agarwal) ने सभी धर्म प्रेमियों को दोनों उत्सवों के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.