इटारसी। कृषि उपज मंडी (Agricultural Produce Market) में इन दिनों खुली नीलामी (Open Auction) के तहत मूंग खरीदी में दो किसानों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इनकी मूंग (Moong) को जो भाव मिले तो वे खुश होकर अपने घर गये। इन किसानों की मूंग के भाव 7400 रुपए क्विंटल मिले। दो किसान ऐसे हैं जिनको सात हजार रुपए से कहीं अधिक भाव मिले हैं। कृषि उपज मंडी के सचिव राजेश मिश्रा (Agriculture Produce Market Secretary Rajesh Mishra) के अनुसार मुख्य प्रांगण में खुली नीलामी के माध्यम से आज सोमवार को मूंग के भाव 7400 पहुंचे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाव और तेज होने की उम्मीद है। ये मूल्य समर्थन मूल्य से 125 रुपए अधिक है। ये भाव मिलने से किसानों के चेहरों पर खुशी की लहर है। आज ग्राम सनखेड़ा के किसान राजेन्द्र को उनके 60 बोरा मूंग के भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल मिले तो बाईखेड़ी के संदीप पटेल को 7390 प्रति क्विंटल मिले हैं।
कृषि उपज मंडी में आज इन किसानों को मिली खुशी


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








