---Advertisement---

कल 9 दिसंबर को बिजली गुल, मेंटेनेंस के कारण कई क्षेत्रों में रहेगी कटौती

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। कल 9 दिसंबर को मेंटेनेंस के कारण शहर के ग्रामीण क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बिजली बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अनुसार कंपनी द्वारा अपने 33 केवी सब-स्टेशन और 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इसके अतिरिक्त, नवीन 33 केवी लाईन भट्टी से जमानी तक बिछाने का कार्य भी किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण 9 दिसंबर 2025 को इटारसी और आसपास के कई क्षेत्रों में विभिन्न समय पर विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

मुख्य प्रभावित क्षेत्र और समय

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक : धोखेड़ा एसपीएम, आईटीसी उपकेन्द्र से निकलने वाले धोखेड़ा और व्याबरा फीडर से जुड़े क्षेत्र जैसे चंद्रपुरा घरेलू, दरोंदाढाना कृषि, धोंखेड़ा घरेलू, लोहारिया कृषि एवं इनसे संबंधित सभी घरेलू और कृषि उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक : बूढ़ी माता उपकेन्द्र के नाला मोहल्ला फीडर से संबंधित सभी घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक : भट्टी उपकेन्द्र के नयागांव घरेलू उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक : चौकीपुरा फीडर के कलाआखर घरेलू उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक : बिछुआ फीडर के कोठा घरेलू उपभोक्ताओं का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.