इटारसी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सब स्टेशनों में रेनोवेशन कार्य चल रहा है। बारिश के पूर्व 29 मई 2025 दिन गुरुवार को बूढ़ी माता उपकेंद्र से संचालित 11 केवी मालवीय गंज फीडर, गांधी नगर फीडर, नाला मोहल्ला फीडर, की विद्युत सप्लाई सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक सबस्टेशन रिनोवेशन कार्य हेतु बंद रहेगी।
इस दौरान संपूर्ण मालवीय गंज प्रतापपुरा, बाइबल कालेज बाला एरिया, सरस्वती स्कूल वाला एरिया, पंजाबी मोहल्ला, नाला मोहल्ला भाट मोहल्ला, विनायक कॉलोनी, सुहाग मैरिज हॉल वाला एरिया, गांधी नगर, फकीर मोहल्ला कीर मोहल्ला क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।
















