---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कल अनेक जिलाधिकारी बनेंगे शिक्षक, कलेक्टर जा सकती हैं सीएम राइज स्कूल पवारखेड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय (Madhya Pradesh Government School Education Department Ministry) द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के मार्गदर्शन में स्कूल चलें हम अभियान (School Chalen Hum Abhiyan) चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों को एक कालखंड बच्चों का अध्यापन एवं मार्गदर्शन करना है। सूत्र बताते हैं कि कल 20 जून को कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना (Collector Ms. Sonia Meena) सीएम राइज स्कूल पवारखेड़ा (CM Rise School Pawarkheda) में बच्चों को पढ़ाने जा सकती हैं।

जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला खनिज अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपसंचालक कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी, तहसीलदार, सीएमएचओ, आरटीओ, सीईओ सहित करीब 84 अधिकारी जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने जाएंगे।

एसडीएम नर्मदापुरम शासकीय उत्कृष्ट उमा विद्यालय नर्मदापुरम, एसडीएम सोहागपुर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला शोभापुर, एसडीएम सिवनी मालवा शासकीय नेहरु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानापुरा, सीएमओ नर्मदापुरम श्रीमती हेमेश्वरी पटले शासकीय हाईस्कूल ग्वालटोली में, सीएमओ इटारसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मेहरागांव, तहसीलदार इटारसी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जुझारपुर सहित अनेक विभागों के अधिकारी विभिन्न स्कूलों में कल 20 जून को एक कालखंड में अध्यापन एवं मार्गदर्शन के लिए जाएंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.