कल मौनी, माघी अमावस्या मंगलवार को मनाई जावेगी

कल मौनी, माघी अमावस्या मंगलवार को मनाई जावेगी

इटारसी। मंगलवार 1 फरवरी को माघ अमावस्या है। अमावस्या दिन के अनुसार निर्धारित होती है। सोमवार को पडऩे वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya), माघ अमावस्या (Magha Amavasya) को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) कहा जाता है।

मां चामुंडा दरबार (Mother Chamunda Darbar) के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे (Pandit Ramjeevan Dubey) ने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों और सरोवरों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद पूजा, जप, तप, और दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्रवाहित जलधारा में तिलांजलि करना पुण्यकारी होता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत कई अन्य नदियों में मौनी अमावस्या के दिन आस्था की डुबकी लगाते हैं। आइए, मौनी अमावस्या की पूजा तिथि और विधि जानते हैं-

मौनी अमावस्या पूजा तिथि

मौनी अमावस्या मंगलवार, 1 फरवरी, 2022 को है। माघ अमावस्या तिथि 31 जनवरी को दोपहर में 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 1 फरवरी को दिन में 11 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 1 फरवरी को सुबह में स्नान-ध्यान और पूजा कर लें। हालांकि, चौघडिय़ा मुहूर्त में भी पूजा पाठ कर सकते हैं। शास्त्रों में दोपहर 2 बजे तक अमावस्या पूजा का विधान है।
अमावस्या पूजा विधि: इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान करें। अगर संभव है, तो समीप के नदी में स्नान-ध्यान कर सकते हैं। नदी या सरोवर में ही अंजलि से सूर्य देव को जल का अघ्र्य दें। इसके पश्चात, जलधारा में तिल प्रवाहित करें। साधक तिलांजिल भी कर सकते हैं। अब भगवान श्रीहरि विष्णुजी की पूजा फल, फूल, धूप, दीप, अगरबत्ती आदि चीजों से करें। इस दिन पितरों की भी पूजा करने का विधान है। इससे पितृ प्रसन्न होकर व्यक्ति को सुख और समृद्धि प्राप्ति का वरदान देते हैं। वे लोग जिनके पूर्वजों का पिंड दान नहीं हुआ है, वे इस दिन अपने पितरों को तर्पण करते हैं। पूजा-पाठ के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद भोजन ग्रहण करें। साथ माघ अमावस्या के दिन जथा शक्ति तथा भक्ति के भाव से दान जरूर करें। मौन व्रत करने से पापों का नाश होता है। मौनी (माघी) अमावस्या मंगलवार कल मनाई जाएगी। सोमवार 31 जनवरी को अमावस्या आगमन के कारण कुछ लोगों द्वारा सोमवती अमावस्या के रूप में मनाई जावेगी। सोमवती अमावस्या एवं मौनी (माघी) अमावस्या मंगलवार दो दिन लोगों के द्वारा मनाई जावेगी।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!