---Advertisement---

कल अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की पालकी यात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सुर-संगीत की महफिल सजी, धर्माधारित निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज (District Sarva Brahmin Samaj) द्वारा श्री परशुराम जयंती महोत्सव (Shri Parshuram Jayanti Mahotsav) के दूसरे दिन प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया।
प्रतियोगिता का विषय भगवान परशुराम जी एवं धार्मिक ज्ञान था। शुभारंभ जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा, नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद पगारे, वीरेंद्र दीक्षित, सुनील बाजपेयी, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति अभय दुबे ने किया। संयोजक सत्येन्द्र तिवारी, आलोक शुक्ला, सर्वेश शर्मा, पूनम तिवारी, संतोष भारद्वाज, मनोहर तिवारी, प्रकाश दुबे, आलोक दीक्षित, शरद दीक्षित, राजेश शर्मा उपस्थित रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 1-10 वर्ष में प्रथम शिविक शर्मा, द्वितीय पुलकित शर्मा तृतीय भूमिश दुबे, 11-14 वर्ष में प्रथम सम्यक मिश्रा, समर्थ तिवारी, पार्थ पांडे विराट दुबे, 15-18 वर्ष में मुकुंद बाजपेयी, आदित्य दीक्षित, वैदिक तिवारी, अशिका बाजपेयी विजेता रहे। निबंध प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम सृष्टि दुबे, चैतन्या पांडेय, समृद्धि दुबे, सीनियर वर्ग में प्रथम महिमा परसाई, विनोद भार्गव, तृतीय कशिश दुबे रहे।

रंगारंग कार्यक्रम हुए

शाम रंगारंग कार्यक्रम में गीत-संगीत और सुर-ताल से सजी शाम में समाज के बच्चों, युवाओं ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। संयोजक अखिल दुबे, रजत मिश्रा, संदीप तिवारी, राम आशीष पांडे रहे। संचालन राकेश दुबे ने किया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिता में प्रथम दृष्टि शर्मा, ख्याति उपरीत अर्चना शुक्ला, द्वितीय उदित दुबे, तनिष्का शर्मा, तृतीय उमा शुक्ला, आदित्य ज्योतिषी, चार साल के ड्रम मास्टर श्रेयांश तिवारी को विशेष पुरस्कार दिया गया।

कल निकलेगी पालकी यात्रा

अक्षय तृतीया पर समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की पालकी यात्रा सुबह नौ बजे दूसरी लाइन से निकाली जाएगी, इसमें सुसज्जित भगवान की पालकी, घंटे और ढोल, शंख-डमरू, सुगन्धित धूप के साथ धोती-कुर्ता पहनकर विप्र समुदाय पालकी निकालेगा। नेहरूगंज (Nehruganj) परशुराम मंदिर (Parashuram Mandir) में पूजन- अभिषेक के बाद भंडारा होगा। शाम छह बजे जयस्तंभ चौक (Jaystambh Chowk) पर भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.